Gariyaband News: गरियाबंद जिले के फिंगेश्वर ब्लॉक में स्थित ग्राम जेन्जरा में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतीकात्मक मूर्ति को खंडित किए जाने से ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया है। घटना सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। मामले में अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

जानकारी के अनुसार, ग्राम पंचायत में स्वर्गीय रघुनाथ साहू की स्मृति में महात्मा गांधी की मूर्ति स्थापित की गई थी। वर्ष 2019 में पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री रहे अमितेश शुक्ल ने गांधी चौक में इस मूर्ति का अनावरण किया था। तभी से ग्रामीण इस स्थल पर गांधी जयंती मनाते आ रहे थे।

बीती रात आरोपी पूनानंद उर्फ राजू साहू द्वारा मूर्ति को क्षतिग्रस्त कर दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों में आक्रोश फैल गई। ग्रामीणों ने तत्काल कड़ी कार्रवाई की मांग की है। वहीं, राजिम के पूर्व विधायक अमितेश शुक्ल ने कहा कि गांधीजी के सिद्धांतों और आदर्शों का अपमान किसी भी रूप में बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। उन्होंने आरोपी पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
