Raipur Cricket Match: रायपुर में 3 दिसंबर को खेला जाएगा इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच वन-डे मैच, जानिए कब और कहां मिलेगा टिकट?

Raipur Cricket Match:

Raipur Cricket Match: नवा रायपुर स्थित शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में 3 दिसंबर को इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच एक दिवसीय इंटरनेशनल मुकाबला खेला जाएगा। इस महा मैच के लिए टिकट बिक्री की तारीख और दरें जारी कर दी गई हैं। (Raipur India vs South Africa One Day match)

कब से शुरू होगी टिकट की बिक्री ? (Raipur cricket match tickets)

मुकाबले को लेकर सबसे बड़ी उत्सुकता टिकट बिक्री की है। टिकटों की ऑनलाइन बिक्री 22 नवंबर से शुरू होगी, जिसका आधिकारिक माध्यम वेबसाइट www.ticketgini.in होगा। ऑनलाइन टिकट खरीदना पहली प्राथमिकता होगी क्योंकि भीड़ अधिक होने की संभावना है।

फिजिकल टिकट 24 नवंबर से (Raipur Cricket ticket price)

जो लोग ऑफलाइन टिकट लेना पसंद करते हैं, उनके लिए भी अच्छी खबर है। 24 नवंबर से रायपुर के इंडोर स्टेडियम में फिजिकल टिकट उपलब्ध होंगे। दर्शक अपनी सुविधा के अनुसार दोनों तरीकों में से किसी का चयन कर सकेंगे।

 

टिकट प्राइस लिस्ट (स्टैंड-वाइस)

इस बार टिकट की कीमतें कैटेगरी के आधार पर तय की गई हैं। स्टूडेंट्स के लिए बड़ी राहत यह है कि पिछली बार 1000 रुपए की टिकट अब 800 रुपए में उपलब्ध होगी। किसी भी छात्र को अपनी वैध स्टूडेंट ID दिखाकर सिर्फ एक टिकट खरीदने की अनुमति दी जाएगी।

Raipur cricket match tickets

आम दर्शकों के लिए स्टैंड टिकट

  • 1500 रुपए
  • 2500 रुपए
  • 3000 रुपए
  • 3500 रुपए

प्रिमियम कैटेगरी

  • सिल्वर: 6000 रुपए
  • गोल्ड: 8000 रुपए
  • प्लैटिनम: 10,000 रुपए
  • कॉरपोरेट बॉक्स: 20,000 रुपए

विश्व दिव्यांग दिवस पर खास पहल

3 दिसंबर को विश्व दिव्यांग दिवस भी मनाया जाता है, और इसी अवसर पर छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ ने एक सराहनीय निर्णय लिया है। संघ दिव्यांग बच्चों को मैच मुफ्त में दिखाएगा और उनके आने-जाने के लिए बस की सुविधा भी प्रदान करेगा। यह कदम सामाजिक संवेदनशीलता और खेल को सभी वर्गों तक पहुंचाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *