Durg News: दुर्ग के जामुल थाना क्षेत्र के गोकुल धाम के अयोध्या नगर में उस समय हड़कंप मच गया जब एक खंडहरनुमा बिल्डिंग से नवजात बच्ची के रोने की आवाज सुनाई दी। स्थानीय लोगों ने आवाज सुनकर बिल्डिंग के अंदर जाकर देखा तो सीढ़ी के पास एक नवजात बच्ची जोर-जोर से रोती मिली। इसकी जानकारी तुरंत डायल 112 को दी गई।

सूचना मिलते ही जामुल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और बच्ची को अपने कब्जे में लेकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों की टीम ने बच्ची का स्वास्थ्य परीक्षण किया, जिसके बाद उसकी देखरेख अस्पताल प्रशासन को सौंप दी गई है।
पुलिस इलाके में लगे CCTV कैमरे खंगाल रही है। वही लावारिस बच्ची के परिजनों की भी तलाश करते हुए आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।
