CG Weather Update: विदाई से पहले थमेगा बारिश का दौर, अब गिरेगा रात का तापमान, बढ़ेगी ठंडक

CG Weather Update

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में दक्षिण-पश्चिम मानसून की विदाई प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो से तीन दिनों में उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ से मानसून की पूरी तरह विदाई हो सकती है। वहीं दक्षिण छत्तीसगढ़ में अगले 5 दिनों तक गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

पिछले 24 घंटे के दौरान छत्तीसगढ़ में सबसे ज्यादा बारिश नानपुर में 4 सेंटीमीटर में दर्ज की गई है. सबसे अधिक अधिकतम तापमान 32.6°C दुर्ग में, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 16.8°C पेंड्रा रोड में दर्ज किया गया.

CG Rain Alert

कहां कितनी बारिश दर्ज

छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में बीते 24 घंटों के दौरान हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई. सबसे अधिक बारिश नानगुर में 4 सेमी रिकॉर्ड की गई. इसके अलावा अकलतरा और पिपरिया में 3-3 सेमी, जबकि पथरिया, धनोरा, मुंगेली, छुरा, कुमरदा, चारामा, महासमुंद, सरायपाली, कांकेर, नांदघाट, बागबाहरा, कुंडा, भटगांव, सुकमा, बसना, बड़ेराजपुर और मालखरौदा में 2-2 सेमी वर्षा दर्ज की गई. वहीं बिलासपुर, नगरी, पिथौरा, नवागढ़, छुईखदान, देवभोग, सूरजपुर, पल्लारी (पलारी), जांजगीर, लालपुर थाना, नेरहरपुर, सकरी, साल्हेवारा, गंडई, पामगढ़, खैरागढ़, सोनहत, लवन और केल्हारी में 1-1 सेमी बारिश हुई.

रात के तापमान में आएगी गिरावट

मौसम वैज्ञानिक एच.पी. चंद्रा ने बताया कि स्थानीय प्रभाव से प्रदेश के एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने या गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है. उन्होंने कहा कि न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है.

रायपुर में आज का मौसम

रायपुर में अगले 24 घंटों के दौरान आंशिक मेघमय आसमान रहने के साथ गरज-चमक के साथ हल्की वर्षा हो सकती है. वहीं, अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान करीब 21 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.

CG Weather Update: विदाई से पहले फिर दिखा मानसून का असर, रायपुर समेत कई इलाकों में आज भारी बारिश के आसार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *