Raipur Murder: राजधानी रायपुर में एक दर्दनाक हत्या का मामला सामने आया है। खम्हारडीह इलाके में ड्यूटी पर तैनात सुरक्षा गार्ड की लोहे की रॉड से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। गार्ड ने आरोपी को शराब नहीं देने की बात कही थी, जिससे नाराज होकर उसने वारदात को अंजाम दिया।

जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान संदीप पटेल (35 वर्ष) के रूप में हुई है, जो बलौदाबाजार जिले के ग्राम सुंदरी का रहने वाला था और फिलहाल मोवा-पंडरी क्षेत्र में किराए से रह रहा था।

घटना शुक्रवार देर रात करीब साढ़े 10 बजे की है। आरोपी शराब खरीदने पहुंचा, लेकिन गार्ड ने बताया कि दुकान बंद हो चुकी है। इससे नाराज होकर आरोपी ने पहले गार्ड से झगड़ा किया और फिर वहां से चला गया। कुछ देर बाद, रात करीब सवा 11 बजे, वह लोहे की रॉड लेकर लौटा और गार्ड पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया।
हमले में गार्ड गंभीर रूप से घायल हो गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी वहां से फरार हो गया।
