CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में 2-3 दिन में मानसून की वापसी, इन इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश

CG Weather Update

CG Weather Update: मौसम विभाग के अनुसार, छत्तीसगढ़ में अगले दो-तीन दिनों में मानसून लौटने की संभावना है। उत्तरी हिस्सों से मानसून विदाई की तैयारी कर रहा है, जबकि मध्य और दक्षिणी छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक जैसी मानसूनी गतिविधियां अगले तीन दिनों तक जारी रहेंगी।

पिछले 24 घंटों के आंकड़ों के अनुसार, प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। सबसे अधिक वर्षा दुर्ग जिले के भिलाई में 58.6 मिमी रिकॉर्ड की गई। अधिकतम तापमान दुर्ग में 32.02°C और न्यूनतम पेंड्रारोड में 19.6°C रहा।

अक्टूबर में अब तक 109% अधिक बारिश दर्ज की गई है। सामान्य रूप से 8 अक्टूबर तक औसतन 28.3 मिमी बारिश होती है, जबकि इस बार अब तक 59.1 मिमी से अधिक पानी बरसा।CG Rain Alert

10 दिन देरी से लौटेगा मानसून

मौसम विभाग के अनुसार, इस बार मानसून की वापसी लगभग 15 अक्टूबर के बाद होगी, जो सामान्य से 10 दिन देरी है। 30 सितंबर तक हुई बारिश को मानसून की बारिश और इसके बाद की बारिश को पोस्ट-मॉनसून कहा जाता है।

बलरामपुर में सामान्य से 52% ज्यादा बरसा पानी

प्रदेश में अब तक 1167.4 मिमी औसत बारिश हुई है। बेमेतरा जिले में अब तक 524.5 मिमी पानी बरसा है, जो सामान्य से 50% कम है। अन्य जिलों जैसे बस्तर, राजनांदगांव, रायगढ़ में वर्षा सामान्य के आसपास हुई है। जबकि बलरामपुर में 1520.9 मिमी बारिश हुई है, जो सामान्य से 52% ज्यादा है। ये आंकड़े 30 सितंबर तक के हैं।

रायपुर में आज का मौसम

राजधानी रायपुर में आज बादल छाए रहने की संभावना है. साथ ही बादल गरजने-चमकने के साथ बारिश हो सकती है. इस दौरान तापमान 24 से 32 डिग्री सेलसियस के आसपास रहने के आसार हैं.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *