छत्तीसगढ़ में बारिश का कहर, नदी के उस पार फंसे स्कूली बच्चे, ग्रामीणों ने ऐसे कराया रेस्क्यू, देखें VIDEO

कवर्धा: छत्तीसगढ़ में बारिश का कहर देखने को मिला।कवर्धा जिले में लगातार हो रही बारिश से जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। सहसपुर लोहारा ब्लॉक के ग्राम बड़ौदा खुर्द में पुल नहीं होने के कारण ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सबसे ज्यादा दिक्कत स्कूल जाने वाले बच्चों को हो रही है, जो हर दिन जान जोखिम में डालकर उफनती नदी पार करते हैं।

शनिवार को तेज बारिश के चलते नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया, जिससे कई बच्चे नदी के दूसरी ओर फंस गए। बच्चे बारिश में भीगते हुए घंटों तक नदी किनारे खड़े रहे। इसी दौरान गांव के कुछ बहादुर ग्रामीणों ने बिना देर किए बच्चों को बचाने का निर्णय लिया। उन्होंने रस्सी और डंडों की मदद से एक-एक कर सभी बच्चों को सुरक्षित नदी पार कराया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

देखिए वीडियो –

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *