CG Double Murder: खैरागढ़: छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। जिले के अतरिया गांव में शुक्रवार तड़के एक दंपति की उनके ही घर में बेरहमी से हत्या कर दी गई। घटना सुबह करीब 4 से 5 बजे के बीच की बताई जा रही है।

मृतकों की पहचान 55 वर्षीय बाबूलाल शोरी (Babulal Shori Murder) और उनकी 51 वर्षीय पत्नी सुनती बाई शोरी (Sunti Bai Shori Murder) के रूप में हुई है।
घटना की सूचना मिलते ही गंडई थाना प्रभारी राजेश देवदास पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई की और मामले की जांच शुरू की। पूरे इलाके में इस वारदात के बाद भय और आक्रोश का माहौल है।

संदेही पड़ोसी हिरासत में
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पड़ोसी भगवती गोंड (35) को संदेह के आधार पर हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि संदेही मृतक दंपति के घर के ठीक सामने रहता था। फिलहाल हत्या के पीछे की असली वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस आपसी रंजिश और अन्य संभावित कारणों की जांच कर रही है।
थाना प्रभारी राजेश देवदास ने बताया कि संदेही से पूछताछ जारी है, और हत्या में प्रयुक्त हथियार की तलाश की जा रही है।
गांव में पुलिस बल की तैनात
घटना के बाद गांव में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है ताकि स्थिति नियंत्रण में रहे। दंपति की निर्मम हत्या के बाद पूरे क्षेत्र में आक्रोश और डर का माहौल है। ग्रामीणों ने पुलिस से मांग की है कि हत्या के आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर सख्त सजा दी जाए।
