IIIT Raipur में AI से 36 छात्राओं की बनाई अश्लील तस्वीरें, आरोपी छात्र बिलासपुर से गिरफ्तार

IIIT Raipur: राजधानी के नवा रायपुर स्थित इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (IIIT) में बड़ा मामला सामने आया है। यहां AI (Artificial Intelligence) का गलत इस्तेमाल करते हुए छात्राओं की अश्लील तस्वीरें बनाने का खुलासा हुआ है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी छात्र सैय्यद रहीम अदनान (21 वर्ष) पिता अजहर अली को बिलासपुर से गिरफ्तार किया है। आरोपी IIIT रायपुर में इलेक्ट्रॉनिक एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग के 5वें सेमेस्टर का छात्र है।

Raipur IIIT

सूत्रों के अनुसार, एक छात्रा को उसकी आपत्तिजनक फोटो मिलने के बाद कॉलेज में हड़कंप मच गया। छात्रा ने इसकी जानकारी कॉलेज प्रबंधन को दी, जिसके बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए लेडी प्रोफेसर की अगुवाई में जांच समिति गठित की गई। जांच के दौरान आरोपी छात्र के कमरे से मोबाइल, लैपटॉप और पेन ड्राइव जब्त किए गए, जिनमें करीब 36 छात्राओं की AI जनरेटेड अश्लील तस्वीरें मिलीं।

 

कॉलेज प्रशासन ने जांच रिपोर्ट तैयार कर पुलिस को सौंपी। इसके बाद राखी थाना पुलिस ने धारा 354 बीएनएस और 67 आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को बिलासपुर से गिरफ्तार किया।

 

नवा रायपुर ASP विवेक शुक्ला ने बताया कि प्रारंभिक जांच में तस्वीरें वायरल होने के सबूत नहीं मिले हैं। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि कहीं इन तस्वीरों का उपयोग ब्लैकमेलिंग के लिए तो नहीं किया गया। आरोपी से पूछताछ जारी है और उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।

 

सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भी इस घटना को गंभीरता से लिया और IIIT प्रबंधन से पूरी जानकारी मांगी। सीएम की नाराजगी के बाद कॉलेज प्रशासन ने पुलिस को रिपोर्ट, सबूत और जांच दस्तावेज सौंपे। फिलहाल आरोपी छात्र को कॉलेज से निलंबित कर हॉस्टल खाली करने के निर्देश दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *