Gold Price Today: करवाचौथ के मौके पर इस बार सिर्फ चांद का नहीं, बल्कि सोने की कीमतों का भी इंतजार था.. और जब रेट आए तो सब चौंक गए। लगातार पांचवें दिन गोल्ड के भाव में उछाल दर्ज किया गया है। त्योहारों के सीजन में निवेशकों और ग्राहकों की बढ़ती मांग से गोल्ड मार्केट में जबरदस्त तेजी बनी हुई है।

दिल्ली में रिकॉर्ड तोड़ भाव
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत अब 1,24,310 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई है, जो इस साल का नया रिकॉर्ड स्तर है। वहीं 22 कैरेट सोना भी 1,13,960 रुपए प्रति 10 ग्राम तक चढ़ गया है।
क्यों बढ़ रहे हैं सोने के दाम?
फेस्टिव सीजन में सोने की मांग बढ़ना तो आम बात है, लेकिन इस बार दामों में तेजी के पांच बड़े कारण हैं –
- अमेरिका में संभावित सरकारी शटडाउन का खतरा
- फेडरल रिजर्व की ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदें
- डॉलर की कमजोरी
- वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता
- केंद्रीय बैंकों द्वारा भारी गोल्ड खरीदारी
इन सभी कारणों से सोना निवेशकों के लिए सबसे सुरक्षित एसेट बन गया है, जिससे इसकी कीमतें लगातार ऊपर जा रही हैं।
बड़े शहरों में सोने की कीमतें (10 अक्टूबर 2025)

