रायपुर : राजधानी रायपुर के जोरा ब्रिज पर शनिवार को एक बड़ा सड़क हादसा टल गया। तेज रफ्तार बस ने ट्रक को पीछे से टक्कर मार दी, और टक्कर की चपेट में एक कार भी आ गई। गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, जोरा ब्रिज पर जब ट्रैफिक सामान्य रूप से चल रहा था, तभी पीछे से तेज रफ्तार में आ रही बस ने सामने चल रहे ट्रक को जोरदार टक्कर मार दी। इसी दौरान ट्रक के पीछे चल रही एक कार भी उसकी चपेट में आ गई। राहत की बात है कि कोई हताहत नहीं हुआ। सभी चालकों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। कार को काफी नुकसान पहुंचा है

पुलिस ने बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। हादसे के कारण कुछ देर के लिए ब्रिज पर जाम की स्थिति बन गई थी, जिसे ट्रैफिक पुलिस ने जल्द ही काबू में लिया। हादसे की जांच जारी है।
