CG WEATHER UPDATE: अप्रैल के तीसरे सप्ताह में भीषण गर्मी के बाद अब मई में मौसम का मिजाज बदल गया है.रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग सहित कई जिलों में आंधी-बारिश के कारण दिन का तापमान 5 से 7 डिग्री तक गिरा है. लोगों को गर्मी और उमस से काफी राहत मिली है.मौसम विभाग ने अगले 4 दिन आंधी- बारिश का अलर्ट जारी किया है.बस्तर संभाग के जिलों में तेज हवाओं के साथ बौछारे पड़ सकती है.
मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी से नमी आने और वेस्टर्न डिस्टरबेंस, ट्रफ के कारण मौसम में बदलाव हुआ है. कई जिलो का तापमान अभी 35-40 डिग्री बना हुआ है.बुधवार को 36.5 डिग्री के साथ रायपुर सबसे गर्म रहा। लेकिन यह पारा सामान्य से 4.6 डिग्री कम था। दिन में धूप रही लेकिन शाम को ठंडी हवाएं से गर्मी और उमस से राहत रही। रायपुर में रात का तापमान 22.4 डिग्री रिकार्ड किया गया यह भी सामान्य से करीब 3.7 डिग्री कम था.
