CG Weather Update: छत्तीसगढ़ के कई जिलों में गरज-चमक के साथ होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

CG Weather Update

CG Weather Update: मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ के कई जिलों के लिए अत्यंत गंभीर मौसम चेतावनी जारी की है। विभाग के अनुसार अगले 3 घंटे के दौरान प्रदेश के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ मध्यम से भारी बारिश होने की प्रबल संभावना है। इसे देखते हुए लोगों से सतर्क रहने और बिना जरूरी काम के घरों से बाहर नहीं निकलने की अपील की गई है।tcw

इन जिलों में बारिश की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार बलौदाबाजार, बेमेतरा, बिलासपुर, दुर्ग, जांजगीर-चांपा, जशपुर, कबीरधाम, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, कोरबा, महासमुंद, मुंगेली, रायगढ़, रायपुर, सक्ती, सारंगढ़-बिलाईगढ़ और सरगुजा जिलों में अगले तीन घंटे के भीतर तेज गरज-चमक के साथ मध्यम से भारी बारिश हो सकती है।

सतर्क रहने की अपील

मौसम विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि खराब मौसम के दौरान खुले मैदानों, पेड़ों और बिजली के खंभों के पास जाने से बचें। आकाशीय बिजली गिरने की आशंका को देखते हुए सुरक्षित स्थान पर रहें और मौसम सामान्य होने तक अनावश्यक यात्रा न करें।

प्रशासन ने भी किया अलर्ट

प्रशासन ने नागरिकों से मौसम विभाग की चेतावनी का पालन करने की अपील की है। साथ ही किसी भी आपात स्थिति में स्थानीय प्रशासन और आपदा प्रबंधन विभाग से तुरंत संपर्क करने की सलाह दी गई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *