SA vs NZ Champions Trophy 2025 2nd semi final : साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड में होगी आजा कांटे की टक्कर – जानिए हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

SA vs NZ Champions Trophy 2025 2nd semi final : चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के दूसरे सेमीफाइनल में आज साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला देखने को मिलेगा। यह मैच पाकिस्तान के लाहौर स्थित गद्दाफी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में भारतीय समयानुसार दोपहर में खेला जाएगा। दोनों टीमों के पास फाइनल में भारत के खिलाफ भिड़ने का सुनहरा मौका है, जो 9 मार्च को खेला जाएगा। ऐसे में आज दोनों टीमों के बीच जबरदस्त टक्कर की पूरी उम्मीद है।

SA vs NZ का चैंपियंस ट्रॉफी में तीसरी बार आमना-सामना

साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड की टीमें चैंपियंस ट्रॉफी के इतिहास में तीसरी बार आमने-सामने होंगी। इससे पहले दोनों को एक-एक बार जीत मिली है। वनडे में आखिरी बार दोनों का आमना-सामना इसी साल फरवरी में लाहौर में ट्राई सीरीज के दौरान हुआ था, जहां न्यूजीलैंड ने 6 विकेट से जीत दर्ज की थी।

 

SA vs NZ Head to Head रिकॉर्ड

वनडे में अब तक दोनों टीमों के बीच 73 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें साउथ अफ्रीका ने 42 मैच जीते, जबकि न्यूजीलैंड ने 26 बार बाज़ी मारी। 5 मुकाबले बेनतीजा रहे।

 

गद्दाफी स्टेडियम की पिच रिपोर्ट

लाहौर का गद्दाफी स्टेडियम बल्लेबाजों के लिए जन्नत माना जाता है। यहां हाई-स्कोरिंग मैच देखने को मिलते हैं। अब तक इस मैदान पर 72 वनडे मैच खेले गए हैं, जिनमें से 36 बार पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम और 33 बार पहले गेंदबाजी करने वाली टीम ने जीत दर्ज की है। यहां का अब तक का सबसे बड़ा स्कोर 375/3 है, जो पाकिस्तान ने 2015 में जिम्बाब्वे के खिलाफ बनाया था।

 

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में दोनों टीमों का प्रदर्शन

 

साउथ अफ्रीका: अफगानिस्तान और इंग्लैंड को हराकर शानदार शुरुआत की थी, जबकि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उनका मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया।

 

न्यूजीलैंड: पाकिस्तान और बांग्लादेश को मात दी, लेकिन भारत के खिलाफ उन्हें हार का सामना करना पड़ा।

 

 

ICC टूर्नामेंट में न्यूजीलैंड का दबदबा

आईसीसी वनडे टूर्नामेंट में न्यूजीलैंड का साउथ अफ्रीका पर पलड़ा भारी है। दोनों टीमों के बीच 11 मुकाबलों में न्यूजीलैंड ने 7 बार जीत दर्ज की, जबकि साउथ अफ्रीका ने 4 मैच जीते। नॉकआउट मुकाबलों की बात करें तो न्यूजीलैंड ने हमेशा बाज़ी मारी है — 2011 के वर्ल्ड कप क्वार्टरफाइनल में 49 रनों से और 2015 के सेमीफाइनल में 6 विकेट से।

 

साउथ अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड संभावित प्लेइंग 11

साउथ अफ्रीका:

1. टेम्बा बवुमा (कप्तान)

2. एडेन मार्करम

3. रायन रिकेलटन

4. रासी वान डर डूसन

5. हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर)

6. डेविड मिलर

7. वायन मुल्डर

8. मार्को यानसन

9. कगिसो रबाडा

10. केशव महाराज

11. लुंगी एनगिडी

 

न्यूजीलैंड:

1. मिचेल सैंटनर (कप्तान)

2. विल यंग

3. रचिन रविंद्र

4. केन विलियमसन

5. डेरिल मिचेल

6. टॉम लैथम (विकेटकीपर)

7. ग्लेन फिलिप्स

8. माइकल ब्रेसवेल

9. मैट हेनरी

10. काइल जैमीसन

11. विलियम ओ’रूर्के

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *