CG News: Bilaspur: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। पचपेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम औखर में बीती रात सांप के काटने से ढाई साल की मासूम बच्ची की मौत हो गई। अचानक हुए इस हादसे से गांव में मातम का माहौल है।
नींद के दौरान ढाई साल की मासूम की को सांप ने काटा
परिजनों ने बताया कि बच्ची रात करीब 2:30 बजे घर में सो रही थी। उसी दौरान अचानक सांप ने उसे डस लिया। बच्ची के रोने की आवाज सुनकर परिजन जागे तो देखा कि सांप घर से भाग रहा था।
इलाज के दौरान मासूम की मौत
परिजनों ने तुरंत बच्ची को बिलासपुर के सिम्स अस्पताल पहुंचाया। हालांकि, डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मासूम की मौत से पूरे परिवार और गांव में मातम पसर गया है।
