Bilaspur News: गड्ढे में समा गया तालाब का पानी! एक दिन में सूखा पूरा तालाब, ग्रामीण मानने लगे दैवीय चमत्कार

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के कोटा ब्लॉक के बरद्वार गांव में एक रहस्यमयी घटना ने ग्रामीणों को चौंका दिया है। बीते दिनों हुई बारिश के बाद पचरी तक भर चुका तालाब एक ही दिन में सूख गया। ग्रामीणों की मानें तो तालाब का सारा पानी अचानक एक सुरंगनुमा गड्ढे में समा गया।

 

ग्रामीण रामधनी यादव ने बताया कि 16 जुलाई की सुबह तालाब लबालब भरा था, लेकिन दोपहर तक देखते ही देखते सारा पानी एक बड़े गड्ढे में समा गया। तालाब के किनारे एक सुरंगनुमा रास्ता बना, जिससे पानी तेजी से अंदर चला गया। गांव के लोगों का कहना है कि ऐसी घटना उन्होंने कभी नहीं देखी, जिससे इलाके में दहशत का माहौल है।

 

सिंकहोल या चमत्कार?

जहाँ एक ओर ग्रामीण इसे प्राकृतिक चमत्कार मान रहे हैं, वहीं भू-वैज्ञानिक इसे सिंकहोल (Sinkhole) की प्रक्रिया बता रहे हैं। भूगर्भ विशेषज्ञों के अनुसार, बारिश के समय चट्टानी क्षेत्रों में सिंकहोल बनना एक सामान्य प्राकृतिक घटना है। दरअसल सिंकहोल एक ऐसा गड्ढा होता है जिसमें सतही जल का निकास न होने के कारण पानी जमीन के नीचे समा जाता है

गांव में दहशत

गांव के बुजुर्गों ने बताया कि यह घटना पहली बार देखने को मिली है। बच्चों को तालाब की ओर जाने से मना किया गया है, और लोग आशंका जता रहे हैं कि इससे घर और खेतों की जमीन भी धंस सकती है।

 

ग्रामीण मानने लगे दैवीय चमत्कार

गांव के तालाब में अचानक से गढ्ढा हो जाने से और तालाब का पूरा पानी पताल लोक में चले जाने की घटना को ग्रामीण एक दैवीय चमत्कार और घटना मान रहे है| कई ग्रामीण स्थल पर पहुंचकर पूजा-अर्चना भी कर रहे हैं. यही नहीं आसपास के गांव के लोग घटना को सुनकर देखने के लिए पहुंच रहे हैं|

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *