सरकार ने बढ़ाई धान खरीदी का लक्ष्य, अब 70 की जगह 78 लाख मीट्रिक टन धान खरीदेगी सरकार

रायपुर : छत्तीसगढ़ के किसानों को केंद्र सरकार की बड़ी सौगात दिया है। केंद्र सरकार ने खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 के लिए राज्य में धान खरीदी का लक्ष्य 70 लाख मीट्रिक टन से बढ़ाकर 78 लाख मीट्रिक टन कर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इसे किसान हित में बड़ा और ऐतिहासिक फैसला बताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी का आभार जताया है।

किसानों के हित में केंद्र सरकार की बड़ी पहल

सीएम साय ने सोशल मीडिया ‘एक्स’ में पोस्ट करते हुए कहा–”धान खरीदी सीमा में 8 लाख मीट्रिक टन की यह वृद्धि हमारे किसानों की मेहनत को मिली नई पहचान है। इससे प्रदेश की कृषि अर्थव्यवस्था को नई मजबूती मिलेगी।” उन्होंने कहा कि यह निर्णय डबल इंजन सरकार की किसान-प्रथम सोच को दर्शाता है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस निर्णय के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री प्रह्लाद जोशी के प्रति आभार प्रकट किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *