रायपुर : राजधानी रायपुर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। शनिवार दोपहर को भावना नगर इलाके में आकाशीय बिजली गिरने से एक युवक की मौके पर मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से झुलस गए हैं।
घटना खम्हारडीह थाना क्षेत्र की है, जहां तीन युवक मकान की छत पर बैठकर मोबाइल पर गेम खेल रहे थे, उसी दौरान अचानक तेज बारिश और गरज-चमक के बीच बिजली सीधे छत पर गिर गई, जिसकी चपेट में तीनों युवक आ गए। एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 2 युवक घायल हो गए, घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जिनका इलाज जारी है।
