CG News: Balrampur: छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में शुक्रवार सुबह एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। पांगन नदी किनारे नाबालिग की लाश संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुई है। घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। सूचना मिलते ही डिंडो पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंची।
नदी किनारे मिली नाबालिग की लाश
जानकारी के मुताबिक, नाबालिग ने गुरुवार की रात अपने परिवार के साथ खाना खाया और फिर सोने चली गई थी। लेकिन सुबह उसकी लाश नदी किनारे मिली।
जांच में जुटी पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही डिंडो पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंची। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मौत के कारणों का अभी तक स्पष्ट खुलासा नहीं हुआ है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।

