CG supari killing: जीजा ने दी थी सुपारी, साले ने 50 हजार लेकर युवक को मार डाला, गलत पहचान में हुई दूसरे की हत्या 

CG supari killing: Mungeli Murder: छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले से सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां 50 हजार रुपये की सुपारी लेकर एक युवक ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर हत्या की वारदात को अंजाम दिया। लेकिन गलती से उन्होंने गलत पहचान में निर्दोष युवक को मार डाला। मामला फास्टरपुर थाना क्षेत्र का है। (Mungeli Murder)

क्या है पूरा मामला?

 

जानकारी के मुताबिक, नेतराम साहू (43), जो तरवरपुर धान खरीदी सोसाइटी का प्रबंधक था, उसे नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया था। उसे शक था कि तुलसी साहू और उसका बेटा नरेंद्र साहू उर्फ पप्पू उसकी नौकरी वापस ज्वाइन नहीं करने दे रहे थे। इसी रंजिश में उसने अपने 20 वर्षीय साले सुनील साहू (Sunil Sahu supari) को नरेंद्र को मारने की सुपारी दी और उसका फोटो व्हाट्सऐप पर भेजा।

 

नेतराम ने कहा- यह ग्राम सिल्ली का है, परेशान कर रहा है, इसे रास्ते से हटाना है। काम पूरा करने के बाद 50,000 रुपए दूंगा।

 

प्लानिंग और वारदात

 

सुनील 3 दिन तक अपने जीजा के घर रुका और दोस्तों के साथ हत्या की योजना बनाई। 10 सितंबर की रात वह अपने चार साथियों के साथ ग्राम दाबो रोड पहुंचा। 10 सितंबर की रात हेमप्रसाद साहू और हेमचंद ग्राम दाबो रोड किनारे बैठे थे। इस दौरान सुनील अपने 4 दोस्तों के साथ मौके पर पहुंचा और हेमप्रसाद (Hemprasad Sahu Murder Mungeli) को नरेंद्र समझकर लोहे की रॉड से सिर पर वार कर दिया। गंभीर चोट आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

हत्या के बाद लूट

 

वारदात के बाद आरोपी मृतक का मोबाइल और बाइक लूटकर फरार हो गए। वहीं, मौके पर मौजूद हेमचंद किसी तरह बच निकला और थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।

 

5 आरोपी गिरफ्तार 

 

शिकायत के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नेतराम साहू (Netram Sahu arrested), सुनील साहू, शुभम पाल, गौकरण साहू और एक नाबालिग को गिरफ्तार किया। उनके पास से दो लोहे की रॉड, मृतक का मोबाइल, शिकायतकर्ता की बाइक और बोलेरो जब्त की गई है।

 

SP भोजराम पटेल ने बताया कि सभी आरोपियों पर धारा 238, 61(2)(ए) बीएनएस के तहत केस दर्ज कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *