Durg Fraud Case: इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर युवती से 40 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार; सोना-चांदी और 4 दोपहिया वाहन जब्त

Durg Fraud Case

Durg Fraud Case: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से एक बड़ा ठगी का मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने इंस्टाग्राम पर युवती से दोस्ती कर न सिर्फ परिवार का विश्वास जीता बल्कि करीब 40 लाख रुपये से ज्यादा की ठगी भी कर डाली। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसके पास से 18 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवर, 4 दोपहिया वाहन और अन्य सामान जब्त किया है।

ऐसे रची ठगी की साजिश (Durg Instagram Fraud)

मामला छावनी थाना क्षेत्र का है। नंदिनी रोड, भिलाई निवासी पीड़ित ने पुलिस को बताया कि तुषार गोयल (21 वर्ष), निवासी शिक्षक नगर दुर्ग ने उसकी बेटी से इंस्टाग्राम पर दोस्ती की (Instagram Friendship Fraud)। धीरे-धीरे उसने परिवार को विश्वास में लेकर धोखाधड़ी शुरू की।

आरोपी ने पीड़िता के परिवार से गहनों की जानकारी लेकर उन्हें हड़प लिया। इसके अलावा बैंक डिपॉजिट की जानकारी निकालकर करीब 26 लाख रुपये की फिक्स डिपॉजिट राशि भी अपने कब्जे में कर ली।

आभूषण और नकदी पर हाथ साफ

आरोपी ने पीड़िता के घर से 2 नेकलेस, 2 चैन, 3 जेंट्स अंगूठियां, 4 चुड़ियां, 3 लेडीज अंगूठियां, 1 मंगलसूत्र, 1 जोड़ी झुमके, 5 जोड़ी टॉप्स, 1 डायमंड पेंडल युक्त चैन और 1 नथनी ले ली।

इसके अलावा प्रार्थी राजकुमार गुप्ता और उनकी पत्नी मंजू गुप्ता के नाम पर जमा रकम भी ठग ली। इतना ही नहीं, आरोपी ने पीड़िता और उसकी बेटी के नाम पर 4 दोपहिया वाहन और मोबाइल फोन भी फायनेंस करा लिए।

पुलिस की कार्रवाई

शिकायत दर्ज होने पर पुलिस ने धारा 420 भादवि एवं 318(4) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच में सामने आया कि आरोपी पुलिस से बचने के लिए बार-बार किराए का मकान बदल रहा था।

आखिरकार पुलिस ने उसे हिरासत में लिया। पूछताछ में उसकी निशानदेही पर लगभग 165 ग्राम सोना-चांदी (Gold Silver Seized Durg) (कीमत 18 लाख रुपये) और फायनेंस कराए गए चारों दोपहिया वाहन बरामद किए गए। आरोपी तुषार गोयल (Durg Tushar Goyal Arreste) को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *