CG Weather Update: छत्तीसगढ़ के 10 जिलों में बरसेंगे बादल, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

CG Weather Update

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में इन दिनों लगातार बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने गुरुवार को एक बार फिर राज्य के कई जिलों के लिए चेतावनी जारी की है। ताजा पूर्वानुमान के अनुसार प्रदेश के 10 जिलों में बारिश के आसार हैं। इनमें 3 जिलों में गरज-चमक और तेज हवा के साथ मध्यम से तेज बारिश हो सकती है, जबकि 7 जिलों में हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है।

CG Rain Alert

इन जिलों में भारी से मध्यम बारिश का अलर्ट (CG Rain Alert)

मौसम विभाग (IMD Alert CG) के मुताबिक, जांजगीर-चांपा, रायगढ़ और कोरबा में गरज-चमक और 30–40 KMPH की रफ्तार से चलने वाली हवा के साथ मध्यम बारिश की संभावना है।

इन जिलों में हल्की बारिश की संभावना (Heavy rain in CG)

बलौदा बाजार, बिलासपुर, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, मुंगेली, सुरगुजा और सूरजपुर जिलों में हल्की बारिश हो सकती है।

बीते दिन मौसम का हाल

बुधवार को छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। सरगुजा संभाग के कुछ इलाकों में भारी बारिश भी हुई। प्रदेश में सबसे अधिक तापमान 32.6°C दुर्ग और जगदलपुर में दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 19.0°C दुर्ग में रिकॉर्ड हुआ।

 

राजधानी रायपुर का मौसम (Raipur Weather)

राजधानी रायपुर में आज आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है। बादल गरजने-चमकने के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। रायपुर में अधिकतम तापमान 31.8°C और न्यूनतम तापमान 23.9°C सेल्सियस रहा।

CG Rain Alert

बारिश के आंकड़े

रामानुजगंज – 8 सेमी

कापू और सामरी – 6 सेमी

चंदो और वांड्रफनगर – 5 सेमी

रायपुर, बलरामपुर, भखारा, मनोरा – 5 सेमी

बगीचा, गुरुर, प्रतापपुर, धमतरी, राजपुर, तखतपुर, बिल्हा, मैनपाट सहित कई जगहों पर 3 सेमी तक वर्षा दर्ज की गई।

मौसम का पूर्वानुमान

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि गुरुवार और शुक्रवार को प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। कुछ इलाकों में मेघगर्जन और वज्रपात की भी संभावना बनी हुई है।

CG Weather Update: झमाझम बारिश से भीगी राजधानी, कई इलाकों में पानी जमा, 17 सितंबर को गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *