वोट चोर-गद्दी छोड़ अभियान : Raipur : चुनाव प्रणाली में गड़बड़ी और मतदाता सूची में धांधली के खिलाफ कांग्रेस ने एक बार फिर मोर्चा खोल दिया है। ‘वोट चोर-गद्दी छोड़’ अभियान (Vote Chor Gaddi Chhod campaign) के तहत राष्ट्रीय महासचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी सचिन पायलट 16 से 18 सितंबर तक प्रदेश के छह जिलों का दौरा करेंगे। इस दौरान वे पदयात्राओं, सभाओं, मशाल रैलियों और हस्ताक्षर अभियानों के जरिए माहौल बनाएंगे।

सचिन पायलट का छत्तीसगढ़ दौरा (Sachin Pilot Chhattisgarh visit)
सचिन पायलट 16 सितंबर को झारसुगुड़ा विमानतल पहुंचकर सीधे रायगढ़ आएंगे। यहां से आंदोलन का शुभारंभ होगा। तीन दिनों में वे रायगढ़, कोरबा, तखतपुर, मुंगेली, बेमेतरा, राजनांदगांव, दुर्ग और भिलाई में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

16 सितंबर : रायगढ़ में हस्ताक्षर अभियान और सभा, कोरबा में मशाल रैली।
17 सितंबर : तखतपुर, मुंगेली और बेमेतरा में पदयात्रा व जनसभाएं।
18 सितंबर : राजनांदगांव, दुर्ग और भिलाई में सभा, रैलियां और हस्ताक्षर अभियान।
बड़े नेता रहेंगे शामिल
इस आंदोलन में सचिन पायलट के साथ पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel rally), पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव समेत तीनों प्रभारी सचिव एसए संपथ कुमार, जरिता लैतफलांग और विजय जांगिड़ भी शामिल होंगे।

कांग्रेस इस दौरान वोट चोरी और चुनावी धांधली के तथ्यों को सार्वजनिक करने की तैयारी में है। आंदोलन के मंच से केंद्र की मोदी सरकार और राज्य की साय सरकार पर भी हमले तेज किए जाएंगे। साथ ही स्थानीय ज्वलंत मुद्दों को उठाकर जनता को जागरूक करने की कोशिश होगी।
