Raipur Ganesh Pratima Vivad: रायपुर की क्यूट गणेश प्रतिमा को लेकर हिन्दू संगठनों का जोरदार हंगामा, लाखे नगर की मूर्ति को तुरंत विसर्जन करने की मांग

Raipur Ganesh Pratima Vivad: राजधानी रायपुर के लाखे नगर में स्थापित क्यूट गणेश प्रतिमा (AI गणेश प्रतिमा) को लेकर विवाद गहरा गया है। यहां पंडाल में देर रात फिल्मी और अशोभनीय गाने बजने के बाद हिंदू संगठनों और राम भक्त सेना ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। संगठनों का कहना है कि जब तक प्रतिमा का विसर्जन नहीं किया जाएगा, वे आंदोलन जारी रखेंगे।

लाखे नगर गणेश प्रतिमा विवाद रायपुर

पुलिस ने दर्ज किया केस

आरोप है कि पंडाल में आइटम सॉन्ग और अशोभनीय फिल्मी गीत बजाए गए, जिससे श्रद्धालुओं की धार्मिक भावनाएं आहत हुईं। शिकायत पर आजाद चौक पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

AI गणेश प्रतिमा रायपुर,

पहले भी दी गई थी चेतावनी (Raipur Ganeshotsav Vivad)

हिंदू संगठनों (Sarv Hindu Samaj Raipur) का कहना है कि समिति को पहले ही मूल स्वरूप में प्रतिमा स्थापना करने के लिए कहा गया था, लेकिन AI प्रतिमा बनाकर भगवान के स्वरूप के साथ छेड़छाड़ की गई।

Raipur Ganeshotsav Vivad

लाखे नगर में प्रदर्शन के दौरान सड़क जाम हो गई। दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और आवागमन बाधित हो गया। मौके पर बड़ी संख्या में लोग जुटे और जमकर नारेबाजी की।

https://youtu.be/flzUBohD23E?si=9RREUIZWrDocVE04

https://www.instagram.com/reel/DOLvpVRD7QA/?igsh=bmh0OTY4N2d3ZHpy

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *