Balrampur News : लूतिया डैम टूटने से मची तबाही, 4 मकान बह गए, 4 की मौत, 3 लोग लापता

Balrampur News

Balrampur News : छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में मंगलवार रात को हुई भीषण बारिश ने बड़ा हादसा कर दिया। लगातार हो रही बारिश के कारण 50 साल पुराना लूतिया डैम अचानक टूट गया, जिससे नीचे बसे 4 घर पूरी तरह बह गए। इस हादसे में द4 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 3 लोग अब भी लापता हैं। घटना में 60 मवेशियों के बहने और मरने की भी आशंका जताई जा रही है।

Balrampur Flood

भारी बारिश बनी आफत (Balrampur Flood)

मंगलवार रात करीब 10 बजे तातापानी चौकी क्षेत्र स्थित लूतिया बांध (Balrampur Lutia Dam broke) टूट गया। यह मिट्टी का बांध है, जो साल 1981 में बनाया गया था। ओवर फ्लो होने के कारण मंगलवार रात करीब 11 बजे से 11.30 बजे के बीच मेड़ टूट गई और बांध बह गया। पानी इतनी तेज़ी से बहा कि नीचे बसे 4 घर पलभर में मलबे में तब्दील हो गए। आसपास के लोग अपनी जान बचाने के लिए सुरक्षित स्थानों की ओर भागे।

Balrampur Dam Accident

बच्चे और महिला का शव मिला (Balrampur Dam Accident)

बांध टूटने से बहे गणेश खैरबार के बड़े बेटे कार्तिक खैरबार (6 वर्ष) का शव बुधवार सुबह मिल गया है। वह कक्षा पहली का छात्र था। गणेश खैरबार के छोटे बेटे (4 वर्ष) का पता नहीं चला है। वह आंगनबाड़ी में पढ़ता था। बाढ़ में बही एक अन्य महिला चिंता (30) का शव भी मिल गया है।

बाढ़ में बहे संजीवन की बेटी प्रिया (6 वर्ष), सहित दो बच्चे और गणेश खैरबार की तलाश की जा रही है। बाढ़ में जीतन राम की करीब 60 बकरियां भी बह गई।

Balrampur Lutia Dam broke

बचाव कार्य में जुटी प्रशासन और NDRF टीम

जैसे ही घटना की सूचना मिली, कलेक्टर और एसपी मौके पर पहुंचे। तुरंत NDRF और प्रशासन की टीम को राहत और बचाव कार्य में लगाया गया। अब तक 4 शव बरामद किए गए हैं। 3 लोग लापता बताए जा रहे हैं, जिनकी तलाश की जा रही है। राहत और बचाव अभियान अभी भी जारी है।

बलरामपुर लूतिया डैम टूटा

मवेशियों की भी मौत

डैम टूटने से न सिर्फ 4 घर तबाह हुए, बल्कि 60 बकरियों के बह जाने और मरने की भी खबर है। ग्रामीणों का कहना है कि यह हादसा अचानक हुआ और किसी को संभलने का मौका तक नहीं मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *