Dongargarh Suicide: डोंगरगढ़ के मां बमलेश्वरी मंदिर ट्रस्ट समिति के कर्मचारी परमानंद प्रसाद उर्फ़ चंदू ने शुक्रवार को ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। यह दर्दनाक घटना स्थानीय अंडरब्रिज के ऊपर स्थित रेल ट्रैक पर हुई।

कई दिनों से नहीं जा रहे थे ड्यूटी पर (Bambleshwari Temple Trust Employee Suicide)
जानकारी के मुताबिक, परमानंद (Parmanand Prasad Suicide) पिछले कई दिनों से काम पर नहीं जा रहा था। वहीं शुक्रवार को अचानक उन्होंने यह आत्मघाती कदम उठा लिया। घटना की सूचना मिलते ही जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
सुसाइड नोट बरामद (Parmanand Prasad Suicide Note Found)
पुलिस को घटनास्थल से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। हालांकि, फिलहाल आत्महत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। जीआरपी पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

