Balod Accident: छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। यहां ट्रक की टक्कर से बाइक सवार पिता और उनकी मासूम बेटी की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा इतना भयानक था कि बाइक के दो टुकड़े हो गए। यह घटना संजारी चौकी क्षेत्र के अछोली गांव (Acholi village truck bike accident) के पास शुक्रवार को हुई।

मृतकों की पहचान
हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान सुरेश नेताम (Suresh Netam death accident) और उनकी 10 वर्षीय बेटी कुमारी नैना नेताम (Naina Netam death accident) के रूप में हुई है। दोनों ग्राम कोड़ेकसा के निवासी थे।

मौके पर पिता पुत्री की मौत (father daughter death Balod truck accident)
जानकारी के मुताबिक, सुरेश नेताम अपनी बेटी को लेकर ससुराल जा रहे थे। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक (CG 07BT 7329) ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। (Balod truck bike collision)
हादसे में सुरेश नेताम की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं गंभीर रूप से घायल बेटी नैना को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज शुरू होने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया।

जांच में जुटी पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही संजारी पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।
