Bijapur Naxal Murder: नक्सलियों ने की युवक की बेरहमी से हत्या, इलाके में दहशत, जांच में जुटी पुलिस

Bijapur Naxal Murder

Bijapur Naxal Murder: छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में माओवादियों ने एक बार फिर खूनी वारदात को अंजाम दिया है। बीजापुर जिला मुख्यालय से करीब 20 किलोमीटर दूर मनकेली गांव (Mankeli village murder) में नक्सलियों ने एक 27 वर्षीय युवक की बेरहमी से हत्या कर दी।

youth killed by Naxals

मुखबिरी के शक में हत्या की आशंका (youth killed by Naxals)

मृतक की पहचान 27 वर्षीय सुरेश कोरसा (Suresh Korsa Murder by Naxalite) पिता लछु कोरसा, निवासी ग्राम मनकेली के रूप में हुई है। स्थानीय सूत्रों का कहना है कि नक्सलियों ने युवक पर पुलिस मुखबिरी का शक जताते हुए यह वारदात की। हालांकि, मौके पर नक्सलियों द्वारा कोई पर्चा नहीं छोड़ा गया है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

जांच में जुटी पुलिस

घटना की पुष्टि करते हुए पुलिस ने प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि फिलहाल इसे अज्ञात लोगों द्वारा की गई हत्या माना जा रहा है। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी गई है। विस्तृत जानकारी बाद में साझा की जाएगी।

Suresh Korsa Murder by Naxalite

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *