Surajpur Snake Bite: सांप के काटने से पति-पत्नी की मौत, अस्पताल ले जाने के बजाय घंटों चला अंधविश्वास का खेल, 4 मासूम बच्चे हुए अनाथ

Surajpur Snake Bite

Surajpur Snake Bite: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में अंधविश्वास के कारण एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। सांप के काटने के बाद झाड़-फूंक में घंटों बर्बाद करने से पति-पत्नी की मौत हो गई। समय पर इलाज न मिलने से दोनों की जिंदगी नहीं बचाई जा सकी। अब उनके चार छोटे बच्चे अनाथ हो गए हैं।

Snake Bite Death Bhaiyathan

सांप के काटने से पति-पत्नी की मौत (husband wife died snake bite)

जानकारी के मुताबिक, घटना भैयाथान (Snake Bite Death Bhaiyathan) इलाके के ग्राम बसकर डालाबहरा की है। बीती रात तुलेश्वर सिंह और उनकी पत्नी गीता सिंह घर के फर्श पर सो रहे थे, तभी उन्हें सांप ने काट लिया।

सांप के काटने से पति-पत्नी की मौत

अस्पताल ले जाने के बजाय घंटों चला अंधविश्वास का खेल

सांप के काटने के बाद परिजनों ने तुरंत अस्पताल ले जाने के बजाय झाड़-फूंक और टोना-टोटका शुरू कर दिया। कई घंटे तक इसी प्रक्रिया में समय निकल गया, जिससे दोनों की हालत बिगड़ने लगी।

देर से पहुंची अस्पताल

हालत गंभीर होने पर परिजन दोनों को भैयाथान अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने गीता सिंह (Gita Singh Snake Bite Death) को मृत घोषित कर दिया। वहीं तुलेश्वर सिंह (Tuleshwar Singh Snake Bite Death) को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन वहां पहुंचने से पहले ही उन्होंने भी दम तोड़ दिया।

husband wife died snake bite

अंधविश्वास ने छीनी मां-बाप की छांव

इस हादसे के बाद गांव में शोक का माहौल है। दंपत्ति के चार छोटे बच्चे अब अनाथ हो गए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय पर अस्पताल ले जाया जाता, तो शायद दोनों की जान बचाई जा सकती थी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *