Raipur Murder: अफेयर के शक में बच्चों के सामने पत्नी की हत्या, सिर पर रॉड से वार, आरोपी गिरफ्तार

Raipur Murder

Raipur Murder: राजधानी रायपुर से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। जहां अभनपुर (Abhanpur Murder) थाना क्षेत्र में पति ने अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। पत्नी पर चरित्र पर शक करते हुए आरोपी ने बच्चों के सामने ही रॉड से सिर पर हमला कर दिया। घायल महिला को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

तीजा से लौटकर आई पत्नी की हत्या (Husband Killed Wife)

पुलिस के मुताबिक, मृतका प्रियंका सेन (Priyanka Sen Murder) अपने पति मुकेश सिंह सेन और दो बच्चों के साथ रहती थी। 27 अगस्त की शाम वह तीजा का त्योहार मनाकर मायके से ससुराल लौटी थी। रात करीब 10 बजे पति-पत्नी के बीच चरित्र को लेकर विवाद हुआ।

Abhanpur Priyanka Sen Murder

खाना परोसते समय किया हमला

इस दौरान प्रियंका बच्चों को खाना परोस रही थी। तभी आरोपी मुकेश ने गाली-गलौज करते हुए अचानक रॉड से पत्नी के सिर पर वार कर दिया। वार लगते ही महिला जमीन पर गिर पड़ी और खून से लथपथ हो गई। महिला ने मदद के लिए चीख-पुकार की, लेकिन आरोपी लगातार हमला करता रहा। यह सब बच्चों के सामने हुआ, जिससे वे रोने लगे।

पिता को भी किया घायल

शोर सुनकर आरोपी का पिता कृष्ण कुमार सेन मौके पर पहुंचा और बेटे को रोकने की कोशिश की। लेकिन आरोपी ने उस पर भी रॉड से हमला कर दिया, जिससे पिता के हाथ और आंख के पास चोटें आईं। परिवार ने घायल महिला को निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां अगले दिन 28 अगस्त को उसकी मौत हो गई।

अभनपुर पति ने पत्नी की हत्या

आरोपी ने किया सरेंडर (Mukesh Sen Arrested)

वारदात के बाद आरोपी मुकेश कुमार सेन खुद अभनपुर थाने पहुंचा और वारदात में इस्तेमाल रॉड पुलिस को सौंप दी। पुलिस ने पहले हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया था, लेकिन महिला की मौत के बाद इसे हत्या की धारा में बदल दिया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर जेल भेजा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *