Balodabazar Murder Case: छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। अफेयर के शक में पति ने अपनी पत्नी का चाकू से गला काटकर हत्या कर दी और शव को बोरे में भरकर शिवनाथ नदी में फेंक दिया। मामला भाटापारा ग्रामीण थाना क्षेत्र का है।

मृतिका का नाम 22 वर्षीय संगीता निषाद (Sangita Nishad Murder) है, जबकि आरोपी पति संजू निषाद (21) बताया जा रहा है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
ऐसे हुई थी मुलाकात और शादी
ग्राम धुर्राबांधा की रहने वाली संगीता निषाद की मुलाकात 2024 की शुरुआत में इंस्टाग्राम पर संजू निषाद से हुई थी। बातचीत बढ़ते-बढ़ते दोनों के बीच नजदीकी बढ़ी और उन्होंने शादी करने का फैसला लिया। शादी से पहले ही संगीता प्रेग्नेंट हो गई थी, लेकिन दवाइयों के जरिए गर्भपात कराया गया। इसके बावजूद दोनों ने 2024 में लव मैरिज कर ली।

शादी के बाद बिगड़े रिश्ते
शादी के शुरुआती महीनों तक सबकुछ सामान्य रहा, लेकिन करीब 6 महीने बाद संगीता दोबारा गर्भवती हो गई। प्रेग्नेंसी रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद पति संजू ने उस पर शक करना शुरू कर दिया। उसका कहना था कि उसने पत्नी के साथ शारीरिक संबंध नहीं बनाए, तो फिर गर्भ कैसे ठहर गया। यही शक पति-पत्नी के बीच लगातार विवाद की वजह बन गया।
पति ने पत्नी की हत्या कर, लाश बोरी में भरकर नदी में फेंकी (Husband Killed Wife Dhurrabandha)
18 अगस्त की रात पति-पत्नी के बीच झगड़ा हुआ। गुस्से में संजू ने चाकू से पत्नी का गला रेतकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद शव को बोरे में भरकर पास की शिवनाथ नदी में फेंक दिया।

आरोपी संजू गिरफ्तार (Sanju Nishad Arrested)
पुलिस को जांच के दौरान शव पर चाकू के वार के निशान मिले। शक के आधार पर पति संजू को हिरासत में लिया गया। सख्त पूछताछ में उसने जुर्म कबूल कर लिया। आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
