केशकाल सागौन तस्करी: पुलिस वाहन से हो रही थी सागौन लकड़ी की तस्करी, ग्रामीणों ने पकड़ा, मामले को दबाने की कोशिश कर रहें अधिकारी

केशकाल सागौन तस्करी

केशकाल सागौन तस्करी: कोंडागांव जिले के केशकाल थानांतर्गत बड़ा मामला सामने आया है। जहां पुलिस विभाग की गाड़ी से सागौन लकड़ी की तस्करी हो रही थी। गुरुवार रात करीब 9 बजे विश्रामपुरी क्षेत्र से आ रही CG 03 9778 नंबर की पुलिस वाहन को कोहकामेटा के ग्रामीणों ने रोककर पकड़ा।

पुलिस गाड़ी से सागौन लकड़ी तस्करी (Police Vehicle Teak wood smuggling)

बता दें, पुलिस वाहन से 11 नग सागौन के लट बरामद हुए। ग्रामीणों ने गाड़ी को रोककर फॉरेस्ट विभाग के कर्मचारियों के हवाले किया।

पुलिस गाड़ी से सागौन लकड़ी तस्करी

ग्रामीणों ने किया विरोध (Kohkameta Villagers Protest)

ग्रामीणों को जब पुलिस वाहन से लकड़ी आने की सूचना मिली तो उन्होंने रास्ता रोककर वाहन की जांच की। गाड़ी से सागौन लकड़ी मिलने के बाद गांव में हड़कंप मच गया।

ग्रामीणों का आरोप है कि फॉरेस्ट और पुलिस विभाग के कुछ अधिकारी इस मामले को दबाने की कोशिश कर रहे हैं। वहीं ग्रामीण कार्रवाई की मांग पर अड़े हुए हैं।

तनाव का माहौल

घटना के बाद से गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि सरकारी वाहन से तस्करी होना गंभीर मामला है और इसमें उच्च स्तरीय जांच की जानी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *