Jagdalpur Suicide: मेडिकल कॉलेज में MBBS छात्र ने की आत्महत्या, हॉस्टल के कमरे में फंदे से लटका मिला शव

Jagdalpur Suicide: छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। डिमरापाल मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल में MBBS प्रथम वर्ष के छात्र ने आत्महत्या (MBBS Student Suicide Jagdalpur) कर ली। छात्र का शव देर रात हॉस्टल के कमरे में फंदे से लटका मिला, जिससे कॉलेज परिसर में सनसनी फैल गई।

Jagdalpur Suicide: छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। डिमरापाल मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल में MBBS प्रथम वर्ष के छात्र ने आत्महत्या कर ली। छात्र का शव देर रात हॉस्टल के कमरे में फंदे से लटका मिला, जिससे कॉलेज परिसर में सनसनी फैल गई।

डिमरापाल मेडिकल कॉलेज में छात्र ने की आत्महत्या (Dimrapal Medical College Suicide)

जानकारी के अनुसार, मृतक छात्र का नाम ज्ञानेंद्र मिश्रा (Gyanendra Mishra) है, जो कानपुर, उत्तर प्रदेश का रहने वाला था। हाल ही में उसने जगदलपुर के डिमरापाल मेडिकल कॉलेज में MBBS प्रथम वर्ष में प्रवेश लिया था और कॉलेज हॉस्टल में रह रहा था। देर रात उसके रूममेट ने उसे फंदे पर लटका देखा। तुरंत अन्य छात्रों की मदद से उसे नीचे उतारा गया और अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। (Gyanendra Mishra Jagdalpur Hostel suicide)

पुलिस जांच जारी

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। मृतक के परिजनों को भी खबर दे दी गई है और वे रायपुर के लिए रवाना हो चुके हैं।

फिलहाल आत्महत्या की वजह साफ नहीं हो सकी है। शुरुआती जांच में पढ़ाई के दबाव या किसी निजी कारण को संभावित वजह माना जा रहा है। पुलिस छात्र के मोबाइल, नोटबुक और अन्य साक्ष्यों की जांच कर रही है ताकि सुसाइड की असली वजह सामने आ सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *