Korba News : छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से शिक्षा व्यवस्था को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां सरकारी स्कूल के हेड मास्टर शराब के नशे में धुत होकर स्कूल पहुंचे और कार्यालय में ही टेबल पर सो गए। इस दौरान छात्रों और स्टाफ ने उन्हें कई बार जगाने की कोशिश की, लेकिन वह उठे ही नहीं।
शराब के नशे में धुत स्कूल पहुंचे हेड मास्टर (Korba School Headmaster Drunk)
यह घटना करतला ब्लॉक के ग्राम पंचायत जरवे स्थित शासकीय प्राथमिक शाला की है। इस स्कूल में 46 बच्चे अध्ययनरत हैं। शुक्रवार सुबह जब एक कक्षा में शिक्षक देव प्रसाद बर्मन पढ़ा रहे थे, तब दूसरी ओर हेड मास्टर चंद्रपाल पैकरा (Headmaster Chander Pal Paikra Drunk) नशे में धुत होकर कार्यालय की टेबल पर खर्राटे भरते हुए पाए गए।
वीडियो वायरल (Korba Teacher Drunk Viral Video)
इस पूरे घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि हेड मास्टर टेबल पर सोए हुए हैं। जब उन्हें जगाया गया और अंग्रेजी में Beautiful की स्पेलिंग पूछी गई, तो उन्होंने जवाब देने से साफ मना कर दिया और कहा कि उनकी अंग्रेजी कमजोर है। इतना ही नहीं, वे न तो जिला कलेक्टर, मुख्यमंत्री और न ही प्रधानमंत्री का नाम बता पाए।

पालक और छात्र परेशान
यहां पढ़ने वाले छात्रों और उनके पालकों का आरोप है कि हेड मास्टर पैकरा अक्सर शराब के नशे में स्कूल आते हैं। इससे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है और उनका भविष्य अंधकारमय होता जा रहा है।
