Raipur Traffic Alert: रायपुर में आज शाम ट्रैफिक अलर्ट, ये रास्ते रहेंगे बंद

Raipur Traffic Alert: रायपुर में आज आयोजित होने वाले “आशीर्वाद का दिया” कार्यक्रम को देखते हुए यातायात पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री, मंत्रीगण, जनप्रतिनिधियों और बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना है। इसे देखते हुए शाम 6 बजे से रात 8:30 बजे तक शहर के कई प्रमुख मार्गों पर यातायात प्रभावित रहेगा।

यातायात पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे इन मार्गों से निकलने से बचें और जरूरत पड़ने पर वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करें।

इन रास्तों पर प्रभावित रहेगा आवागमन

  • तेलीबांधा से भगत सिंह चौक, अंबेडकर चौक, खजाना चौक, शास्त्री चौक, जय स्तंभ चौक होते हुए शारदा चौक तक दोनों ओर का मार्ग प्रभावित रहेगा।
  • भगत सिंह चौक से शंकर नगर अंडरब्रिज तक दोनों ओर का रास्ता प्रभावित रहेगा।
  • आनंद नगर चौक से भारत माता चौक और कटोरा तालाब चौक तक दोनों ओर आवाजाही प्रभावित रहेगी।

कार्यक्रम में आने वाले वाहनों के लिए पार्किंग व्यवस्था

कार्यक्रम में शामिल होने वाले लोगों के वाहनों के लिए यातायात पुलिस ने कई स्थानों पर पार्किंग व्यवस्था की है।

  • गॉस मेमोरियल ग्राउंड
  • मल्टी लेवल पार्किंग, अंबेडकर चौक
  • ऑक्सीजोन के किनारे का मार्ग
  • शांति नगर विमतारा रोड
  • सूर्य नमस्कार केनाल रोड
  • बीटीआई ग्राउंड, शंकर नगर

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *