Bilaspur News: तीज पर्व पर विवाहिता की संदिग्ध मौत, फांसी पर लटकी मिली लाश, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप

Bilaspur News

Bilaspur News: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में तीज पर्व के दिन पति-पत्नी के बीच विवाद के बाद एक विवाहिता की फांसी पर लटकती हुई लाश कमरे में मिली। महिला के पिता ने उसके पति और ससुराल वालों पर हत्या कर फंदे पर लटकाने का गंभीर आरोप लगाया है। मामला सिरगिट्‌टी थाना क्षेत्र का है।

Suspicious death of married woman

पति पर शराब पीकर मारपीट का आरोप

जानकारी के अनुसार, मृतका 24 वर्षीय शिखा ठाकुर (Shikha Thakur Death) सरगांव क्षेत्र की रहने वाली थी। उसकी शादी वर्ष 2021 में तिफरा निवासी सुरेंद्र ठाकुर से हुई थी। मायके पक्ष का कहना है कि शादी के बाद सुरेंद्र शराब का आदी हो गया था और शिखा के मना करने पर आए दिन उससे मारपीट करता था।

पति-पत्नी के बीच हुआ झगड़ा, कमरे में मिली लाश (Suspicious death of married woman)

तीज पर्व की रात पति-पत्नी के बीच शराब पीने को लेकर विवाद हुआ। इसके बाद शिखा की लाश कमरे में फंदे पर लटकती मिली। ससुराल वालों ने मायके पक्ष को बेटी की तबीयत बिगड़ने और अस्पताल में भर्ती कराने की सूचना दी।

Bilaspur Sirgitti suicide case

परिजनों को बताया ‘बीमार’, अस्पताल ले गए

मृतका के पिता ने बताया कि ससुराल पक्ष ने उन्हें फोन कर बताया कि शिखा की तबीयत खराब है और उसे सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लेकिन अस्पताल पहुंचने पर परिजनों को उसकी मौत की जानकारी मिली। उन्हें यह भी बताया गया कि उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

मायके वाले बोले- आत्महत्या नहीं, हत्या (Bilaspur Sirgitti suicide case)

मृतका के पिता देव कुमार ठाकुर ने आरोप लगाया कि उनकी बेटी की हत्या कर फांसी पर लटकाया गया है। उनका कहना है कि शिखा को लंबे समय से प्रताड़ित किया जा रहा था, मगर वह मायके को परेशान न करने के लिए कुछ नहीं बताती थी।

बिलासपुर तीज पर्व विवाहिता मौत

पुलिस जांच में जुटी

इस घटना पर सिरगिट्‌टी थाना प्रभारी किशोर केंवट ने बताया कि महिला की मौत का मामला दर्ज किया गया है। शुरुआती जांच में फांसी लगाकर आत्महत्या की बात सामने आई है। हालांकि मायके पक्ष हत्या का आरोप लगा रहा है। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराया है और पीएम रिपोर्ट व बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *