दंतेवाड़ा में दर्दनाक हादसा : छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में लगातार हो रही बारिश के बीच दंतेवाड़ा जिले (Dantewada Flood) से एक हृदयविदारक खबर सामने आई है। कुआकोंडा थाना क्षेत्र के धनिकरका नाले में 6 वर्षीय जुड़वा भाइयों की डूबने से मौत हो गई।

2 मासूम जुड़वा भाइयों की मौत (Twin Brothers Drowned Dantewada)
जानकारी के अनुसार, धनिकरका खाले पारा निवासी सुरेंद्र भास्कर और नरेंद्र भास्कर नाले में नहाने गए थे। इस दौरान वे गहराई में चले गए और डूब गए। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों ने कहा सालभर पहले ही बच्चों के पिता की भी डूबने से मौत हो गई थी।

बस्तर में बाढ़ से हाहाकार (Bastar Flood)
लगातार बारिश से दंतेवाड़ा जिले की स्थिति बिगड़ गई है। जिले के 100 से ज्यादा गांवों का संपर्क मुख्यालय से टूट चुका है। अब तक 200 से ज्यादा मकान ढह चुके हैं, जबकि 2196 लोगों को राहत शिविरों में शिफ्ट किया गया है। प्रशासन की रिपोर्ट के मुताबिक अब तक पांच लोगों की मौत हो चुकी है।

