Raipur News: राजधानी रायपुर से लगे धरसीवां थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। दबंग दुनिया अखबार के संपादक आनंद प्रकाश दीक्षित की सड़क दुर्घटना में मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, तारपोंगी के पास उनकी बाइक एक ट्रेलर से टकरा गई, जिससे वे सड़क पर गिर पड़े और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि जब वे सिमगा से रायपुर लौट रहे थे, तभी यह हादसा हुआ । टक्कर इतनी जोरदार थी कि उनके बाइक की परखच्चे उड़ गए। हादसे की सूचना मिलते ही धरसीवां पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने ट्रेलर चालक की तलाश शुरू कर दी है और मामले की जांच जारी है।

