CG News: छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में अर्धवार्षिक परीक्षा के दौरान कक्षा चौथी की इंग्लिश परीक्षा में पूछे गए एक सवाल को लेकर विवाद गहराया गया है। परिषद ने इसे गंभीर विषय बताते हुए आपत्ति जताई है और प्रशासन से उचित कार्रवाई की मांग की है। विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारियों ने आज रायपुर कलेक्टर से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा।
परिषद का कहना है कि महासमुंद जिले में कक्षा 4 की अर्धवार्षिक परीक्षा के प्रश्न पत्र में हिंदू समाज के आराध्य भगवान श्रीराम से संबंधित एक प्रश्न को लेकर आपत्ति सामने आई है। परिषद के अनुसार, इस प्रश्न से धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं।



परिषद ने यह भी कहा कि इस तरह के मामलों पर प्रशासन को संवेदनशीलता के साथ ध्यान देने की आवश्यकता है। उनका कहना है कि पहले भी राज्य के विभिन्न जिलों से ऐसे विषय सामने आ चुके हैं, जिन पर समय रहते जांच और कार्रवाई जरूरी है। विश्व हिंदू परिषद ने प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदारों पर नियमानुसार कार्रवाई की मांग की है। परिषद ने यह भी चेतावनी दी कि यदि मामले में उचित कदम नहीं उठाए गए, तो संगठन आने वाले समय में बड़ा प्रदर्शन करेगा।
CG News: चौथी कक्षा की इंग्लिश पेपर के सवाल में विवाद, DEO दोषी; जानिए क्या दिया जवाब…
