Raipur Tomar Brothers: तोमर बंधुओं की संपत्ति कुर्क, साईं विला का आलीशान बंगला और जमीन जब्त

Raipur Tomar Brothers

Raipur Tomar Brothers: राजधानी रायपुर में कुख्यात सूदखोर तोमर बंधु वीरेंद्र तोमर (Virendra Tomar) और रोहित तोमर (Rohit Tomar) के खिलाफ जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। कोर्ट से अग्रिम जमानत खारिज होने और कुर्की आदेश जारी होने के बाद प्रशासन ने बुधवार को उनकी संपत्ति जब्त करना शुरू कर दिया।

Tomar brothers property seizure

तोमर बंधुओं की संपत्ति कुर्क (Tomar brothers property seizure)

एसडीएम नंद कुमार चौबे, तहसीलदार और पुलिस टीम ने भाठागांव स्थित ‘साईं विला’ मकान और जमीन (Bhatagao ‘Sai Villa’ house seizure) को कुर्क किया। दोनों भाइयों की कुल 3,000 स्क्वायर फीट संपत्ति जब्त की गई, जिसमें 1,500-1,500 स्क्वायर फीट के आलीशान मकान शामिल हैं। इसके अलावा रायपुर और आसपास की तीन और संपत्तियों की कुर्की की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।

Bhatagao 'Sai Villa' house seizure

दोनों आरोपी पिछले दो महीने से फरार हैं। रायपुर पुलिस ने इनकी गिरफ्तारी पर 5-5 हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा है।

वकील ने कार्रवाई पर जताई आपत्ति

 

तोमर बंधुओं के वकील ने इस कुर्की पर आपत्ति जताई है। उनका कहना है कि 18 अगस्त को दाखिल आवेदन पर 20 अगस्त को सुनवाई तय थी, लेकिन उससे पहले ही कुर्की आदेश जारी कर दिया गया।

इसे भी देखिये –

रायपुर के तोमर भाइयों के बारे में छत्तीसगढ़ के मंत्रियों ने दिया बड़ा बयान

Tomar Brothers Case Raipur: हिस्ट्रीशीटर तोमर बंधुओं पर बड़ी कार्रवाई, कोर्ट ने 4 संपत्तियों की कुर्की का दिया आदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *