Balrampur News: हेडमास्टर ने दूसरी कक्षा की छात्रा को डंडे से पीटा, पैर में फ्रैक्चर; 3 दिन से अस्पताल में भर्ती, अब तक कोई कार्रवाई नहीं

Balrampur News

Balrampur News: छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के शंकरगढ़ थाना क्षेत्र के कंजिया प्राइमरी स्कूल में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। दूसरी कक्षा की छात्रा को हेडमास्टर ने डंडे से इतनी बुरी तरह पीटा कि उसके पैर में फ्रैक्चर हो गया। बच्ची पिछले 3 दिनों से अंबिकापुर के निजी अस्पताल में भर्ती है।

हेडमास्टर ने पैर पर डंडे से किया वार (Headmaster beating student)

जगिमा-पटना गांव निवासी शिवकुमार यादव की बेटी ललिता यादव (Lalita Yadav foot fracture) दूसरी कक्षा की छात्रा है। 5 दिन पहले क्लास में सहपाठियों से बातचीत करने पर हेडमास्टर हेरालुयुस टोप्पो (Headmaster Heralius Toppo) नाराज हो गए और गुस्से में ललिता के पैरों पर डंडे से वार कर दिया।

हेडमास्टर ने दूसरी कक्षा की छात्रा को डंडे से पीटा

 

पिटाई के बाद बच्ची के पैरों में तेज दर्द और सूजन शुरू हो गई। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे इलाज के लिए संजीवनी हॉस्पिटल, अंबिकापुर ले गए। एक्स-रे रिपोर्ट में पैर में फ्रैक्चर (Lalita Yadav foot fracture) की पुष्टि हुई।

पंचायत में हुआ फैसला – इलाज कराएगा हेडमास्टर

घटना के बाद ग्रामीणों की मौजूदगी में पंचायत बुलाई गई। इसमें तय किया गया कि हेडमास्टर हेरालुयुस टोप्पो (Headmaster Heralius Toppo) बच्ची के इलाज का पूरा खर्च उठाएगा। हालांकि परिजनों का कहना है कि अब तक इलाज और दवाइयों में करीब 10 हजार रुपए खर्च हो चुके हैं, लेकिन शिक्षक ने एक भी रुपया नहीं दिया है।

दूसरी कक्षा की छात्रा को हेडमास्टर ने डंडे से इतनी बुरी तरह पीटा कि उसके पैर में फ्रैक्चर हो गया

 

अब तक नहीं हुई कोई कार्रवाई

BEO जय गोविंद तिवारी का कहना है कि उन्हें मामले की जानकारी है, लेकिन अभी तक कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलते ही विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

थाना प्रभारी जितेंद्र जायसवाल ने भी कहा कि पुलिस के पास घटना की शिकायत दर्ज नहीं हुई है। शिकायत मिलने पर जांच की जाएगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *