RAIGARH : छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से बड़ा सनसनीखेज मामला सामने आया है. पुसौर गांव में मां-बेटी की लाश उनके घर के बरामदे में पड़ी मिली है.आस-पास के लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी जिसके बाद तुरंत पुलिस की टीम पहुंची.सूचना के बाद जांच के लिए पुलिस टीम पहुंच गई है.थाने से 200 मीटर की दूरी पर वारदात हुई है.
पुलिस के अनुसार मृतकों की पहचान उर्मिला सिदार और पुष्पा सिदार के रूप में हुई है. फिलहाल घर को सील कर दिया गया है.पुलिस के साथ डॉग डॉग स्क्वायड की टीम भी मौके पर मौजूद हैं.पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है. आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है. बताया जा रहा है कि मृतिका अपने दो बेटियों के साथ घर में रहती थी, लेकिन उसकी एक बेटी किसी कारण से कल रात में घर में नहीं थी.
