DURG RAPE CASE: दुर्ग जिले में 6 साल की मासूम का रेप कर हत्या के मामले में DNA टेस्ट रिपोर्ट आ गई है. रिपोर्ट के मुताबिक मासूम से दुष्कर्म किसी और ने नहीं बल्कि उसी के चाचा सोमेश यादव ने किया है . रेप के दौरान जब बच्ची दर्द से चिल्ला रही थी तो उसने उसका मुह दबाया फिर गला दबा दिया. इससे उसकी मौत हो गई. डीएनए टेस्ट रिपोर्ट आने से ये साफ हो गया है कि आरोपी सोमेश ही है.
चिराग जैन ने कहा कि जांच के दौरान बच्ची के शरीर से कुछ मिली कई चीजों को सैंपल के तौर पर लिया गया था. इसके बाद सोमेश यादव सहित कई अन्य संदेहियों का सैंपल डीएनए के लिए लिया गया. जब सभी का डीएनए टेस्ट कराया गया तो उसमें केवल सोमेश यादव का ही डीएनए बच्ची के शरीर से मिले सैंपल से मैच किया है.
