छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में प्रकाश इंडस्ट्रीज में हुए फर्नेस ब्लास्ट में 13 मजदूर झुलस गए. हादसे में लापरवाही सामने आने के बाद फैक्ट्री प्रबंधक उदय सिंह और संचालक संजय जैन के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है.पुलिस ने बताया कि इन पर भारतीय दंड संहिता की धाराएं 287, 289, और 125(बी)/3(5) के तहत अपराध दर्ज किया गया है.आरोप है कि प्लांट में सुरक्षा मानकों की अनदेखी की गई, जिससे यह हादसा हुआ.
शनिवार को प्लांट में 15 टन क्षमता वाली पुरानी फर्नेस में ब्लास्ट हो जाने से 13 मजदूर 70 फीसदी से ज्यादा झुलस गए.जिनमें 8 ठेका मजदूर, 4 नियमित मजदूर और प्लांट के जीएम शामिल हैं. हादसे में लापरवाही सामने आने के बाद फैक्ट्री प्रबंधक उदय सिंह और संचालक संजय जैन के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है.
