Raipur Breaking: व्यापारी से 15 लाख की लूट निकली झूठी, MCX में नुकसान की भरपाई के लिए रची साजिश

Raipur Breaking

Raipur Breaking: राजधानी के पंडरी थाना क्षेत्र में बोरवेल पार्ट्स कारोबारी (Raipur Businessman Fake Loot) से हुई कथित 15 लाख रुपए की लूट का मामला पूरी तरह झूठा निकला है। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि कारोबारी ने MCX (MCX Loss Fraud) में हुए भारी नुकसान और कर्ज के दबाव से बचने के लिए यह मनगढ़ंत कहानी रची थी।

रायपुर SP लाल उमेद सिंह ने बताया कि प्रार्थी चिराग जैन, संचालक श्री. इंटरप्राइजेज (सेक्टर-5 देवेंद्र नगर), लगातार अपने बयान बदल रहा था। इस पर पुलिस को शक हुआ और सख्ती से पूछताछ की गई, जिसके बाद चिराग (Chirag Jain 15 lakh loot) ने सारा सच उगल दिया। उसने बताया कि MCX में हुए भारी घाटे के कारण वह मानसिक रूप से परेशान था और बड़ी रकम की देनदारी से बचने के लिए फर्जी लूट (Raipur Loot) की साजिश रची। अब सच सामने आने के बाद पुलिस फर्जी मुकदमा दर्ज कराने के लिए प्रार्थी चिराग के खिलाफ FIR दर्ज कर आगे की कार्रवाई करेगी।

Chirag Jain 15 lakh loot
Chirag Jain 15 lakh loot

 

पुलिस की कार्रवाई

11 अगस्त को चिराग (Chirag Jain) ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि अज्ञात बाइक सवारों ने रास्ता पूछने के बहाने उसे रोका और 15 लाख रुपये नकद व सोने-चांदी की ज्वेलरी लूट ली।

इस शिकायत पर क्राइम ब्रांच और पुलिस ने गंभीरता से कार्रवाई करते हुए 6 अलग-अलग टीमें गठित कर शहरभर में तत्काल नाकेबंदी कर संदेहियों की जांच-पड़ताल की। यहां तक कि पुलिस ने 700 CCTV कैमरे तक खंगाल डाले। इस दौरान पुलिस ने 3 संदेहियों के खिलाफ लूट की धाराओं में FIR दर्ज भी कर दिया था। लेकिन प्रार्थी (चिराग जैन) के लगातार बदलते बयानों से पुलिस के शक की सुई उलटी घुम गई।

MCX घाटे का सच (MCX Loss Fraud)

जांच में पता चला कि कारोबारी को MCX ट्रेडिंग में भारी नुकसान हुआ था। इस आर्थिक दबाव से बचने के लिए उसने लूट की झूठी कहानी रचकर पुलिस को गुमराह किया।

चिराग की मनगढ़त कहानी

कारोबारी चिराग जैन ने पुलिस से अपनी शिकायत में मनगढ़त कहानी सुनाई थी कि लुटेरों ने वारदात के दौरान कारोबारी को रास्ता पूछने के बहाने रोका और नकद रकम समेत सोने-चांदी की चेन-अंगूठियों को लूटकर फरार हो गए।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *