Bilaspur Accident: बिलासपुर जिले के निरतु गांव स्थित कोल फील बेनिफिकेशन स्टील एंड पावर प्लांट में सोमवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। कोयला परिवहन के दौरान बैक हो रहे भारी ट्रेलर ने एक युवक को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

मृतक की पहचान निरतु गांव निवासी खगेश पटेल के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, प्लांट परिसर में ट्रेलर को बैक किया जा रहा था, तभी खगेश पीछे की ओर आ गया। चालक को उसकी मौजूदगी का पता नहीं चला और ट्रेलर के पिछले पहियों के नीचे आने से खगेश की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद प्लांट परिसर में अफरा-तफरी मच गई।
सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
