Kanker News: बॉयफ्रेंड को बाइक दिलाने गर्लफ्रेंड ने की चोरी, पड़ोसी के घर से उड़ाए 2 लाख के गहने और नकदी

Kanker Chori

Kanker News: छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जहां गर्लफ्रेंड ने अपने बॉयफ्रेंड के लिए बाइक खरीदने के मकसद से दिनदहाड़े चोरी की वारदात को अंजाम दिया। आरोपी गर्लफ्रेंड ने बॉयफ्रेंड (Girlfriend Boyfriend Theft) के साथ मिलकर पड़ोसी के घर से कैश और जेवरात समेत करीब 2 लाख रुपए का माल चुरा लिया। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

गर्लफ्रेंड बॉयफ्रेंड चोरी
गर्लफ्रेंड बॉयफ्रेंड चोरी

 

घटना कैसे हुई?

पुलिस के अनुसार, 8 अगस्त की दोपहर गांव के कन्हैया पटेल सब्जी बेचने के लिए बाजार गए थे। शाम को लौटने पर उन्होंने देखा कि घर का ताला टूटा है और दो पेटियों से 95 हजार रुपये नकद व सोने-चांदी के जेवरात गायब हैं। 9 अगस्त को पीड़ित ने हल्बा चौकी में शिकायत दर्ज कराई।

जांच में हुआ खुलासा

जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि गांव की 22 वर्षीय करुणा पटेल (Karuna Patel Theft) और उसका 24 वर्षीय प्रेमी ताम्रध्वज विश्वकर्मा ( Tamrdhwaj Vishwakarma) वारदात के दिन संदिग्ध रूप से घूमते देखे गए थे। पूछताछ में करुणा ने बताया कि बॉयफ्रेंड को बाइक खरीदने के लिए पैसे चाहिए थे, इसलिए दोनों ने चोरी की योजना बनाई।

Girlfriend Boyfriend Theft

 

दोपहर में दी वारदात को अंजाम (Kanker Chori)

8 अगस्त को दोपहर करीब 2 बजे करुणा ने घर का ताला तोड़कर नकदी और गहने चोरी किए, जबकि ताम्रध्वज बाहर खड़ा होकर निगरानी करता रहा। चोरी का कैश प्रेमी को दे दिया गया और गहने युवती ने अपने पास रख लिए।

चोरी का माल बरामद (Kanker Chori)

पुलिस ने दोनों से सोने का मंगलसूत्र, मराठी माला, कान के टॉप्स, चांदी की करधनी, पायल और नकदी बरामद की है। आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दिनेश सिन्हा ने बताया कि दोनों ने अपराध कबूल कर लिया है और चोरी का पूरा सामान जब्त कर लिया गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *