Kanker Rape Case: छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में एक शर्मनाक मामला सामने आया है। पखांजूर थाना क्षेत्र में 18 वर्षीय युवक ने दो सगी बहनों से छेड़छाड़ और दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। आरोपी पीड़िताओं का पड़ोसी है और आपसी जान-पहचान का फायदा उठाकर उसने यह गंदा काम किया।
घटना का विवरण
जानकारी के अनुसार, आरोपी देवदास 18 वर्षीय उइके (Devdas Uikey) की दोनों बहनों से अच्छी दोस्ती थी। इसी का फायदा उठाते हुए उसने कई बार उन्हें बहला-फुसलाकर सुनसान जगह ले जाकर वारदात की। पीड़िताओं की उम्र 7 और 11 साल है।

Kanker Rape Case: 9 अगस्त को रक्षाबंधन के दिन आरोपी बड़ी बहन को घुमाने के बहाने बाइक पर ले गया और सुनसान जगह पर उसका मुंह दबाकर छेड़छाड़ की कोशिश की। नाबालिग की चीखें सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी वहां से भाग निकला।
छोटी बहन के साथ भी दरिंदगी (Minor Rape Case kanker)
जब बड़ी बहन पुलिस को अपना बयान दे रही थी, तभी 7 साल की छोटी बहन ने खुलासा किया कि अप्रैल में आरोपी ने उसे भी बहला-फुसलाकर सुनसान जगह ले जाकर रेप किया था। आरोपी ने धमकी दी थी कि अगर वह किसी को बताएगी तो वह उसे जान से मार देगा, जिसके डर से बच्ची चुप रही।
पड़ोसी गिरफ्तार (Devdas Uikey arrest)
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दोनों घटनाओं पर अलग-अलग मामले दर्ज किए और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार कुर्रे ने बताया कि आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
