Dhamtari Triple Murder: धमतरी में ट्रिपल मर्डर का आया Video, वारदात के बाद आरोपियों ने ली विक्ट्री साइन सेल्फी, लाश देख परिवार बेहोश

Dhamtari Triple Murder

Dhamtari Triple Murder: धमतरी जिले के मथुराडीह मोड़ स्थित अन्नपूर्णा ढाबा के पास सोमवार देर रात हुए ट्रिपल मर्डर का वीडियो सामने आया है। रायपुर के तीन युवकों की हत्या करने वाले आरोपियों ने पुलिस गाड़ी में बैठकर बेशर्मी से विक्ट्री पोज देते हुए फोटो खिंचवाई है।

बता दें कि रायपुर के तीन युवकों की 8 से 10 हमलावरों ने चाकू से ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी। इस हमले में दो युवक किसी तरह जान बचाकर भागे। मृतकों के नाम नितिन तांडी (Nitin Tandi Murder), सुरेश टांडी (Suresh Tandi Murder) जो नहरपारा, रायपुर के रहने वाले हैं और आलोक सिंह (Alok Singh Murder) जो सुमित नगर, रायपुर के बताए जा रहे है।

देखिए यें तस्वीरें-

 धमतरी ट्रिपल मर्डर

 

 

 

 

Dhamtari Triple Murder: अर्जुनी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 8 संदिग्ध आरोपियों को हिरासत में ले लिया है और हत्या में इस्तेमाल चाकू बरामद कर लिया है। धमतरी एसपी सूरज सिंह परिहार ने कहा कि आज शाम तक पूरे मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।

ऐसे हुआ विवाद

प्रारंभिक जांच के अनुसार, आरोपी शराब के नशे में ढाबा पहुंचे थे। खाना खाने के बाद पैसे मांगे जाने पर विवाद हुआ और ढाबा में तोड़फोड़ शुरू कर दी। इस दौरान रायपुर के पांच युवक वहां पहुंचे। आरोपियों में से एक ने उनसे बीड़ी मांगी, मना करने पर कहासुनी बढ़ी और देखते ही देखते आरोपियों ने चाकू से हमला कर दिया। हत्या करने के बाद आरोपियों ने पुलिस गाड़ी में बैठकर बेशर्मी से विक्ट्री पोज देते हुए फोटो खिंचवाई है। देखिए तस्वीरें-

 

 

 

रातभर चली पुलिस की कार्रवाई

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और एक-दो आरोपियों को वहीं दबोच लिया। बाकी आरोपी फरार हो गए, जिन्हें रातभर की तलाश के बाद सुबह तक गिरफ्तार कर लिया गया। सभी आरोपी दिहाड़ी मजदूर हैं और नशे में वारदात को अंजाम दिया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *