CG News: शादीशुदा गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड के चेहरे पर कालिख पोती, जूतों की माला पहनाई; ससुराल वालों पर FIR दर्ज

CG News:

CG News: छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में एक शर्मनाक घटना सामने आई है, जहां शादीशुदा प्रेमी-प्रेमिका को पंचायत के सामने अपमानित किया गया। दोनों के चेहरे पर कालिख पोती गई और जूतों की माला पहनाई गई। यह घटना जनकपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की है। वारदात का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

जानकारी के अनुसार, पीड़ित महिला तीन बच्चों की मां है और शादीशुदा युवक के साथ उसका प्रेम संबंध चल रहा था। महिला का आरोप है कि उसके पति को उस पर नाजायज संबंध होने का शक था। इसी बात को लेकर 21 नवंबर को दोनों के बीच विवाद हुआ। विवाद के दौरान पति ने महिला को घर से निकाल दिया, जिसके बाद वह प्रेमी ओमप्रकाश पनिका के घर रहने चली गई।

महिला के प्रेमी के घर जाने के बाद ससुराल पक्ष के राय सिंह, गुलाब सिंह, उर्मिला सिंह और अनीता सिंह ने प्रेमी-प्रेमिका को पकड़ लिया। इसके बाद दोनों को गांव के बीच सार्वजनिक स्थल पर लाकर पंचायत की गई। पंचायत के दौरान ससुराल वालों ने दोनों पर अवैध संबंधों का आरोप लगाते हुए उनका चेहरा काला कर दिया और जूतों की माला पहना दी। भीड़ के बीच उन पर चोर होने तक के नारे लगाए गए।

वीडियो वायरल होने के बाद महिला ने जनकपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी चारों ससुरालजनों के खिलाफ BNS की विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी ओमप्रकाश दुबे ने बताया कि मामले की जांच हर एंगल से की जा रही है। महिला की शादी आठ साल पहले हुई थी और उसके तीन बच्चे हैं। दूसरी ओर, ओमप्रकाश भी शादीशुदा है और उसका एक बच्चा है।

पुलिस ने कहा कि घटना गंभीर है और पंचायत के नाम पर किसी भी तरह की सार्वजनिक अपमानजनक कार्रवाई कानूनन अपराध है। मामले में सभी आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई जारी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *